Kangra News: घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ने के खिलाफ सुधेड़ में महिलाओं का प्रदर्शन
धर्मशाला। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में 60 रुपये की भारी वृद्धि किए जाने से महिलाओं में गहरा रोष है। रविवार को सुधेड़ क्षेत्र की महिलाओं ने बागेश्वरी महिला मंडल के बैनर तले एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।महिलाओं का कहना है कि पहले से ही आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है और अब गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी ने मध्यम व गरीब परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। प्रदर्शन के दौरान महिला मंडल की प्रधान सुनीता ठाकुर ने कहा कि रसोई का पूरा खर्च महिलाओं के जिम्मे होता है, ऐसे में 60 रुपये की वृद्धि गरीब वर्ग के हित में नहीं है। सरकार को आम जनता की समस्याओं को समझते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। स्थानीय निवासी सपना ने रोष जताते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतें पहले ही बढ़ी हुई हैं, अब गैस महंगी होने से चूल्हा जलाना और भी मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 19:59 IST
Kangra News: घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ने के खिलाफ सुधेड़ में महिलाओं का प्रदर्शन #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
