रुद्रपुर: ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने साढ़े तीन ग्राम सोने के टॉप्स उड़ाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी
रुद्रपुर के दिनेशपुर में ग्राहक बनकर ज्वैलर्स की दुकान में पहुंचीं संदिग्ध महिलाएं सोने के कान के टॉप्स चोरी कर फरार हो गईं। चोरी हुए आभूषणों का वजन करीब साढ़े तीन ग्राम बताया जा रहा है। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर-काली नगर मार्ग पर कौशल्या गार्डन स्थित दयाल ज्वैलर्स में कुछ महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं। उन्होंने दुकानदार से सोने के आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान महिलाओं ने नजर बचाकर सोने के कान के टॉप्स अपने पर्स में रख लिए। इसके बाद बिना खरीदारी किए दुकान से निकल गईं। कुछ देर बाद आभूषण गायब मिलने पर दुकानदार को चोरी का पता चला। दुकानदार ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संदिग्ध महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 10:07 IST
रुद्रपुर: ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने साढ़े तीन ग्राम सोने के टॉप्स उड़ाए, पुलिस मामले की जांच में जुटी #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #SubahSamachar
