Yamuna Nagar News: जल संरक्षण के लिए महिलाओं को किया जागरूक

जगाधरी। खण्ड की ग्राम पंचायत दूधला में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन (वासो) की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में गांव व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। विभाग खंड संसाधन संयोजक अशोक कुमार ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को जलसंरक्षण के लिए जागरूक किया।उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना पश्चिम लहरा रही हैं। महिलाएं न केवल परिवार की रीड होती हैं बल्कि वह देश, समाज व दुनिया के विकास में भी खास भूमिका निभाती हैं। इस दौरान अशोक कुमार ने गिरते भूजल स्तर पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन जलस्तर घटना भावी पीढ़ी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने पानी की एक-एक बूंद के सदुपयोग पर बल दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता देवी, गीता रानी, पंच सुभाष, सुमन, ममता, माम कौर, नैब कौर, सुषमा, ऑपरेटर राजेश कुमार, महरूफ सहित अन्य उपस्थित रहे।----------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 03:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: जल संरक्षण के लिए महिलाओं को किया जागरूक #WomenMadeAwareAboutWaterConservation #SubahSamachar