Delhi News: जनकल्याण शिविर में महिलाओं ने बनवाए पिंक कार्ड

पूर्वी दिल्ली।घोंडा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी मंडल, वार्ड-229 स्थित एनडीएमसी राजकीय विद्यालय में जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए डीटीसी पिंक कार्ड और पुरुषों के लिए डीटीसी ब्लू कार्ड बनाए गए। वहीं, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी जानकारी और सहायता भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन और स्थानीय निवासी पंजीकरण और कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे। दो दिवसीय शिविर का आयोजन भाजपा महिला युवा मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. दीपमाला सिंह की तरफ से किया गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: जनकल्याण शिविर में महिलाओं ने बनवाए पिंक कार्ड #WomenGot'PinkCards'MadeAtThePublicWelfareCamp. #SubahSamachar