Kullu News: स्मार्ट मीटर के विरोध में आगे आ रहीं महिलाएं

कुल्लू। स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाएं आगे आ रही हैं। अब तक जिले के 10 से अधिक महिला मंडल बिजली के स्मार्ट मीटर का विरोध जता चुके हैं। महिलाओं की ओर से उपायुक्त के माध्यम से सरकार से स्मार्ट मीटर न लगाने की अपील की गई है। गौर रहे कि कुल्लू में भवानी महिला मंडल बाशिंग, हिमालया महिला मंडल कंगति की महिलाओं ने विरोध जताया था। महिला मंडलों की ओर से कहा गया था कि उनके क्षेत्र में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। इससे पहले भुंतर तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत दलशाणी, रोट और संचाणी के महिला मंडलों ने स्मार्ट मीटर को गरीब विरोधी फैसला बताते हुए उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा था।नग्गर विकास खंड के छह महिला मंडलों ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना विरोध जताया है। महिला राधा देवी और शशि ठाकुर का कहना है कि नेटवर्क की समस्या के कारण मीटर रीडिंग में दिक्कत आएगी। बिलिंग में तकनीकी गड़बड़ियां हो सकती हैं। ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर से अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और बिजली के पुराने मीटरों को ही यथावत रखा जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 23:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: स्मार्ट मीटर के विरोध में आगे आ रहीं महिलाएं #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar