Noida News: मुरादगढ़ी में महिला की खुदकुशी

रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगढ़ी गांव में शनिवार सुबह गृह क्लेश के चलते 28 वर्षीय पूजा ने रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति दलवीर ने बताया कि घटना के समय वह अपनी दुकान पर थे। घर लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला, और दरवाजा खोलने पर शव फंदे से लटका मिला। उनकी शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: मुरादगढ़ी में महिला की खुदकुशी #WomansSuicideInMuradgarhi #SubahSamachar