Kangra News: सुलभ शौचालय के बाहर लोहे के जाले में फंसा महिला का पैर

कांगड़ा। तहसील चौक स्थित सुलभ शौचालय के बाहर शुक्रवार दोपहर बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला का पैर वहां लगे लोहे के जाले में फंस गया। महिला और स्थानीय लोगों के काफी प्रयासों के बाद भी जब पैर बाहर नहीं निकला, तो बाजार से लोहे का कटर मंगवाया गया। कटर से जाले को काटने के बाद ही महिला का पैर सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में महिला को हल्की खरोंचें आई हैं।स्थानीय निवासी अमित कुमार, अमन, अनूप और प्रीतम आदि ने बताया कि शौचालय के बाहर लगा लोहे का जाल कई जगह से उखड़ा हुआ है और इसमें बड़े गैप (गड्ढे) बन चुके हैं। इसके कारण पहले भी कई लोग चोटिल हो चुके हैं और कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इस जर्जर जाले की जल्द मरम्मत करवाने और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 21:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सुलभ शौचालय के बाहर लोहे के जाले में फंसा महिला का पैर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar