Yamuna Nagar News: बातों में उलझाकर महिला के सोने के टाप्स चोरी

यमुनानगर। दो अज्ञात युवकों ने बातों में उलझाकर सुंदरपुर गांव निवासी मोमीना से सोने के टाॅप्स छीन लिए। व्यासपुर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।सुंदरपुर गांव निवासी मोमीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बाजार जा रही थी। इस दाैरान रास्ते में मिले दो युवक बातचीत करने लगे और कहा कि क्षेत्र में इन दिनों छीनाझपटी की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए वह अपने सोने के टाॅप्स उतारकर सुरक्षित रख लें। उनकी बातों में आकर उसने टाॅप्स उतारकर रख लिए। कुछ देर बाद युवक वहां से चले गए। घर पहुंचने पर मोमीना ने देखा कि उसके सोने के टाॅप्स गायब हैं, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 01:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: बातों में उलझाकर महिला के सोने के टाप्स चोरी #Woman'sGoldTopsStolenAfterBeingDistractedByConversation #SubahSamachar