Himachal: मनाली के जगतसुख में महिला की हत्या, बगीचे में मिला शव, फोरेंसिक टीम ने माैके से जुटाए साक्ष्य
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर जगतसुख में एक महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला के गले में निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। मौके की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक देखने में महिला नेपाली मूल की लग रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:10 IST
Himachal: मनाली के जगतसुख में महिला की हत्या, बगीचे में मिला शव, फोरेंसिक टीम ने माैके से जुटाए साक्ष्य #CityStates #HimachalPradesh #Kullu #Shimla #WomanMurderManali #SubahSamachar
