Haldwani News: मुनाफे का लालच देकर युवती से 8.86 लाख की धोखाधड़ी, नौ महीने बाद प्राथमिकी दर्ज

हल्द्वानी मेंसाइबर ठगों ने झांसे में लेकर एक युवती से 8.86 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर सेल से लेकर कोतवाली तक मामले की जांच चल रही है। इस मामले में मुखानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गिरजा विहार कालोनी मुखानी निवासी 29 वर्षीय युवती ने की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि 28 सितंबर 2025 को उनके फेसबुक एकाउंट पर अंजान व्यक्ति की आईडी से उससे संपर्क किया गया। बताया कि उनकी कंपनी एक इंवेस्टमेंट प्लान लेकर आई है, यदि आप इसमें पैसा लगाती हैं तो काफी फायदा होगा। इस व्यक्ति ने उसे अपनी बातों में फंसाकर लालच दिया और दो व्हट्सएप नंबर भेजे। व्यक्ति ने खुद को नीरज कुमार बताया और कहा कि उनकी रामकृष्ण ट्रांसमिशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बिहार के मुजफ्फपुर में है। इसमें पैसा लगाकर अधिक मुनाफा मिलेगा। इस बहकावे में आकर उसने 29 सितंबर को नेफ्ट से पीएनबी के खाते से नीरज कुमार की कंपनी के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में 8.86 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। अगले दिन नीरज से संपर्क किया तो उसका फोन बंद मिला। कई बार फोन पर संपर्क न होने पर उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसने दो अक्तूबर 2025 को साइबर सेल हल्द्वानी में संपर्क किया, वहां से उसे जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया और सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। 27 नवंबर को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई। गोल्ड में इंवेस्टमेंट का दिया झांसा युवती के अनुसार नीरज से जब संपर्क कर धनराशि कहां इंवेस्टमेट करने है संबंधी जानकारी ली तो उसने बताया कि इस पैसों को मुस्कान स्पिनर कंपनी के खाते में डालते हैं चूंकि वह उसका साथी है। बताया कि वे गोल्ड में पैसा इंवेस्टमेट करते हैं। मानिक ज्वैलर्स के खाते से भी ट्रांसफर हुई रकम युवती के अनुसार जांच करने पर पता चला कि नीरज ने मुस्कान स्पिनर के एचडीएफसी बैंक के खाते में 29 सितंबर 2025 को दो बार में 4.50 लाख और 4.80 लाख ट्रांसफर किए। उस खाते से गोल्ड इंवेस्टमेंट के लिए मानिक ज्वैलर्स के खाते में उसी दिन 9.25 लाख ट्रांसफर किए गए। इससे उनका 8.86 शामिल था। मानिक ज्वैलर्स के खाते से गोल्ड एंड प्रेशियस मेटल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खाते में रुपयों का भुगतान किया गया। पीड़ित ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि साइबर एक्सपर्ट की मदद से पांच मार्च 2026 को रुपया होल्ड कराया गया। युवती ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर होल्ड पैसा रिलीज कराने की मांग की है। युवती का कितना रुपया होल्ड इसकी जांच होगी एनसीआरबी से भेजी गई शिकायत के बाद मुखानी कोतवाली ने साइबर ठगी के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि युवती का कितना पैसा होल्ड है इसकी जांच की जा रही है। साइबर ठगी के इस मामले में मुखानी पुलिस जांच कर रही है। लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है। किसी भी लिंक या फाइल को न खोलें। मनोज कत्याल, एसपी सिटी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 15:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haldwani News: मुनाफे का लालच देकर युवती से 8.86 लाख की धोखाधड़ी, नौ महीने बाद प्राथमिकी दर्ज #CityStates #Nainital #HaldwaniNews #UkNews #UttarakhandNews #SubahSamachar