Poonch News: सुरनकोट तहसील में बाढ़ में महिला बही, शव बरामद

पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों को एक किलोमीटर दूर मिला शवसंवाद न्यूज एजेंसीपुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में बुधवार को सुबह बारिश के बीच अचानक नाले में बाढ़ आने से एक महिला बह गई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने कड़े प्रयासों से करीब एक किलोमीटर दूर से महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस के सहयोग से महिला का शव उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया गया। जहां मृतका की पहचान 35 वर्षीय शमीम अख्तर पत्नी शौकत अली निवासी वार्ड नंबर सात कसाना मोड़ा बच्छाई सुरनकोट के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील में कल देर रात से बारिश हो रही थी। इस बीच शमीम अख्तर गांव में बहने वाले नाले को पार कर रही थीं कि अचानक नाले में बाढ़ आने से बह गईं थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Poonch News: सुरनकोट तहसील में बाढ़ में महिला बही, शव बरामद #WomanSweptAwayByFloodsInSurankoteTehsil;BodyRecovered. #SubahSamachar