तस्वीरें: सज-संवरकर घर से निकली थी युवती, जिस तरह हुई हत्या…कांप गए लोग; कंबल और काले टेप में बंधी मिली लाश
महिला की हत्या के बाद आरोपियों ने कंबल में शव लपेटकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष थी। उसके गले पर निशान थे। शव को कंबल में लपेटने के बाद काला टेप लगाया गया था। मृतका के हाथ और कंधे पर आर-एस लिखा था। एक जगह पर सनी भी लिखा था जिसे मिटाने का प्रयास किया गया मगर वो पूरी तरह नहीं मिटा। पुलिस आसपास के जिलों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे बकरी चराने पहुंचे ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 148 के पास ग्राम सौरई के समीप नाली में कंबल पड़ा देखा। पास जाने पर दुर्गंध आने लगी तो शक हुआ। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रहे गार्डों और पुलिस को सूचना दी। आधा घंटे बाद डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास तलाश भी की गई लेकिन मृतका की पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं मिला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 09:13 IST
तस्वीरें: सज-संवरकर घर से निकली थी युवती, जिस तरह हुई हत्या…कांप गए लोग; कंबल और काले टेप में बंधी मिली लाश #CityStates #Agra #UttarPradesh #WomanMurderCase #YamunaExpresswayBodyFound #StrangulationMurder #BlanketWrappedDeadBody #AgraCrimeNews #UnknownWoman #SunnyNameClue #RsWrittenOnHand #CctvInvestigation #TollPlazaFootage #SubahSamachar
