ग्रेटर नोएडा हादसा: डेल्टा गोलचक्कर के पास डंपर के नीचे आई स्कूटी सवार महिला, मौके पर ही मौत

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा गोलचक्कर के पास गुरुवार को एक स्कूटी सवार महिला अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान सूरजपुर में रहने वाली शकीना (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बीटा 2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के नवादा जिले की रहने वाली शकीना अपने बेटे के साथ नवादा गांव में परचून की दुकान चलाती थीं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूटी से डेल्टा गोलचक्कर की ओर जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक महिला ने स्कूटी के आगे वाले हिस्से में जनरल स्टोर का सामान रखा हुआ था। इसी दौरान चौराहे के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई और महिला पीछे से आ रहे एक खाली डंपर के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद गोलचक्कर के पास कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्कूटी सवार महिला ने हेलमेट पहना था या नहीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मृतका के परिजनों से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Noida



ग्रेटर नोएडा हादसा: डेल्टा गोलचक्कर के पास डंपर के नीचे आई स्कूटी सवार महिला, मौके पर ही मौत #CityStates #Noida #SubahSamachar