Shahjahanpur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

तिलहर। एक मोहल्ले की महिला ने गुरुगवां कॉलोनी के रहने वाले युवक अंकुर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर देकर महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। इसी दौरान उसकी पहचान गुरुगवां कॉलोनी निवासी अंकुर से हो गई। उसका आरोप है कि करीब छह माह पूर्व आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके अचेत हो जाने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल करके रुपये मांग रहा है। कुछ दिन बाद आरोपी अपने साथियों के साथ उसके घर आया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म #WomanRapedAfterBeingGivenIntoxicantInColdDrink #SubahSamachar