UP: गला रेतकर महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया; जंगल में मिला शव

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में महिला की बेरहमी से हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। हत्यारों ने पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरा भी जला दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ा तैय्या गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से काटी गई थी, जबकि पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा भी जला दिया गया था। गांव निवासी लल्लू सिंह के पुत्र प्रदीप सुबह करीब नौ बजे खेत पर पहुंचे तो उन्हें खेत में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेर लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 15:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: गला रेतकर महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया; जंगल में मिला शव #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadMurder #SubahSamachar