Kotputli-Behror: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पीहर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

विराटनगर-शाहपुरा मार्ग पर भामोद मोड़ के निकट हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पीहर से लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बीलवाड़ी निवासी शकुंतला देवी पत्नी रामावतार बुनकर गुरुवार शाम अपने पीहर पणदो गांव में परिजनों से मिलने गई थीं। शुक्रवार सुबह वह अपने भाई महेश के साथ बाइक पर सवार होकर वापस बीलवाड़ी लौट रही थीं। सुबह करीब भामोद मोड़ के पास उनकी बाइक पहुंची ही थी कि पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों भाई-बहन कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को संभाला तथा एंबुलेंस की सहायता से शाहपुरा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महेश का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है। ये भी पढ़ें:Kotputli-Behror:करंट लगने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने 20 घंटे तक धरना दिया, समझौते के बाद हुआ पोस्टमार्टम महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए विराटनगर उप जिला चिकित्सालय भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान और चालक के संबंध में जांच शुरू कर दी है। मामले में परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 08:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotputli-Behror: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पीहर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत #CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #Kotputli-behrorNews #RoadAccident #CarHitsMotorcycle #SpeedingCar #WomanKilled #FatalRoadAccident #RoadCrash #SubahSamachar