एक कदम ने छीनीं परिवार की खुशियां: घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
घरेलू विवाद में सोमवार की शाम महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दोनों मासूम बच्चों को जिला अस्पताल महोबा लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। परिजन घटना के विषय में कुछ भी बताने से कतराते रहे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों को घर ले गए। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के प्रकाश बम्हौरी गांव निवासी सुरेश कुशवाहा अपनी पत्नी भागवती (21) व डेढ़ वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और तीन वर्षीय बेटी संध्या के साथ खेत में मकान बनाकर रहता था। सोमवार की दोपहर घर पर पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद पत्नी दोनों मासूम बच्चों को गोद में लेकर घर से निकल गई। कुछ दूरी पर खेत में बने कुएं में भागवती ने दोनों मासूम बच्चों के साथ छलांग लगा दी। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने घटना देखी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 20:10 IST
एक कदम ने छीनीं परिवार की खुशियां: घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Mahoba #MahobaNews #UpNews #Suicide #CommittedSuicide #SuicideNews #SubahSamachar
