Meerut News: सिवाल गंगनहर में महिला ने लगाई छलांग, तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसीजानीखुर्द। सिवाल गंगनहर पुल से सोमवार शाम ई-रिक्शा से उतरी एक महिला ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन महिला की पहचान के बारे में सही जानकारी नहीं मिल सकी है।सोमवार शाम एक महिला मोहिउद्दीनपुर की ओर से एक ई-रिक्शा में सवार होकर आई थी। जैसे ही ई-रिक्शा सिवाल गंगनहर के बंद पुल के पास पहुंची तो महिला ने रिक्शा को रुकवाया और उतरते ही बिना कुछ सोचे-समझे उफनती गंगनहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद ई-रिक्शा चालक घबराकर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी राहगीर ने जानी पुलिस को दी। जानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची ओर महिला की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों और ई-रिक्शा चालक से पूछताछ कर रही है। महिला की उम्र और हुलिया के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उसके परिजनों से संपर्क किया जा सके। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी सूचना देने वाले अज्ञात राहगीर के अलावा किसी अन्य व्यक्ति ने घटना की जानकारी नहीं दी है। पुलिस घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 21:13 IST
Meerut News: सिवाल गंगनहर में महिला ने लगाई छलांग, तलाश जारी #WomanJumpsIntoSiwalGangaCanal #SearchContinues #SubahSamachar
