Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला घायल

यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव ममीदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से शुक्रवार को स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। वहीं तीन वर्षीय बच्चा भी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ईरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जून को वह पत्नी गुलजारी और तीन वर्षीय पोते समर के साथ स्कूटी पर दवा दिलाने जा रहा था। गांव के खेड़ा धर्मशाला चौक पर पीछे से एक तज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी पत्नी गुलजारी ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, वहीं आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 02:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला घायल #WomanInjuredInTractor-trolleyCollision #SubahSamachar