UP: जिन बच्चों को हर वक्त सीने से लगाए रहती थी प्रीति, उन्हीं को फंदे से लटकाकर मार डाला; फिर की खुदकुशी
यूपी के सोनभद्र के करमा थाना इलाके के विषहार गांव में मंगलवार को दोपहर में प्रीति राजभर (25) और उसके दो बच्चों चार साल के आर्यन और छह महीने के अयांश के शव रस्सी से बने फंदे पर लटके मिले। प्रीति और दोनों बच्चों के शव अलग-अलग कमरों में मिले। घटना के वक्त पति राजन राजभर और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने गए थे। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। एसओ सूर्यभान ने बताया कि विषहार गांव के राजन राजभर की शादी करीब पांच साल पहले मिर्जापुर के चित बिसरांव गांव की प्रीति के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे थे। कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि पति पिटाई करता था। इसके बाद राजन अपने माता-पिता के साथ खेत में काम करने चला गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 08:53 IST
UP: जिन बच्चों को हर वक्त सीने से लगाए रहती थी प्रीति, उन्हीं को फंदे से लटकाकर मार डाला; फिर की खुदकुशी #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #SonbhadraSuicide #SubahSamachar
