पति की मौत का दर्द: विधवा ने एक साल बाद उठाया ऐसा कदम, मचा कोहराम; बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में रविवार सुबह एक महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये भी पढ़ें -UP:सीएम योगी ने विधायक से ली चुटकी, बोले- 'बाबूलाल जी, पूजा-पाठ में लगने का समय है', जवाब सुन- हंस पड़े नेता पुलिस ने बताया कि अंजली (30) पत्नी दिवंगत चन्द्रशेखर ने रविवार सुबह करीब 9 बजे कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर फंदा लगा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतरवाया। मृतक अंजली की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। ये भी पढ़ें - फिर डॉक्टर क्या करेंगे:अगले 10 साल में बदल जाएगा इलाज का तरीका, AI पता करेगी बीमारियां; रोबोट करेंगे सर्जरी उसके पति का एक वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वह अपने बच्चों के साथ अलग मकान में रहती थी, जबकि उसके सास-ससुर पास ही दूसरे मकान में निवास करते हैं। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें -UP:ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, प्लॉटों की बुकिंग आज से शुरू, जानें कीमत और खरीदने की पूरी प्रक्रिया

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 06:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पति की मौत का दर्द: विधवा ने एक साल बाद उठाया ऐसा कदम, मचा कोहराम; बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा #CityStates #Agra #Etah #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #Mathura #UttarPradesh #TransYamunaPoliceStation #BhagwatiBagh #WomanFoundDead #PoliceInvestigation #Postmortem #FamilyCase #AcpChatta #आगरा #ट्रांसयमुनाथाना #SubahSamachar