मातम में बदला यादगार दिन: शादी की सातवीं सालगिरह पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति से हुआ था विवाद

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दपसौरा में शादी की सातवीं सालगिरह पर महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस शुरुआती जांच में दंपती के बीच विवाद को घटना की वजह मान रही है। हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका निवासी जयकरन सिंह की पुत्री मोनिका (29) की शादी 28 मई 2019 को दपसौरा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ हुई थी। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ आंगन में सो गया था। रात करीब एक बजे बिजली आने पर पत्नी बड़ी बेटी आद्या (6) के साथ कमरे में सोने चली गई। छोटी बेटी मनु भी उसके साथ थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह पत्नी को जगाने कमरे पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 13:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मातम में बदला यादगार दिन: शादी की सातवीं सालगिरह पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति से हुआ था विवाद #CityStates #Fatehpur #Kanpur #UttarPradesh #FatehpurNews #UpNews #CommittedSuicide #SuicideNews #SubahSamachar