Agra: महिला ई-रिक्शा चालक का वाटरवर्क्स चौराहे पर हंगामा, बीच सड़क पर लेट गई वो; जानें क्या थी वजह

आगरा के थाना छत्ता के वाटरवर्क्स चौराहे पर गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा को रोकने पर महिला चालक ने यातायात पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। नियमों का पालन करने की चेतावनी देने पर हंगामा कर दिया और बीच चौराहे सड़क पर लेट गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। महिला ने यातायात पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। लोग मामले का वीडियो बनाने लगे। थाना छत्ता प्रभारी ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है। महिला चालक का पता किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 08:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: महिला ई-रिक्शा चालक का वाटरवर्क्स चौराहे पर हंगामा, बीच सड़क पर लेट गई वो; जानें क्या थी वजह #CityStates #Agra #AgraWaterworksCrossing #WomanE-rickshawDriverProtest #TrafficPoliceDisputeIndia #RoadBlockadeIncident #AgraTrafficJam #आगरावाटरवर्क्सचौराहा #महिलाई-रिक्शाचालकहंगामा #यातायातपुलिसविवाद #सड़कपरलेटीमहिला #आगराट्रैफिकजाम #SubahSamachar