Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

भाई ने कहा-बहन की ससुराल गए तो बाहर से लगी थी कुंडी, ससुराल वाले थे गायबसंवाद न्यूज एजेंसीशाहजहांपुर। थाना खुदागंज क्षेत्र के कंधरापुर गांव निवासी रंजीत सिंह की 32 वर्षीय पत्नी रूबी देवी की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने रूबी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र के गुलड़िया भूपसिंह गांव निवासी अनुज सिंह ने बताया कि बहन रूबी की शादी करीब छह साल पूर्व रंजीत के साथ की थी। ससुराल वाले आए दिन बहन को दहेज के लिए परेशान करते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार रात बहन की मौत की सूचना मिली तो वह उत्तराखंड के रुद्रपुर में थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोगों के साथ बहन की ससुराल पहुंचे। देखा कि बाहर से कुंडी लगी हुई थी। अंदर गए तो बहन का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। आरोप है कि उनकी इकलौती बहन की पीटकर हत्या कर दी गई। बहन का चार वर्षीय एक बेटा लव है। बताते हैं कि बुधवार रात पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ी थी। पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रूबी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 12:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप #WomanDiesUnderSuspiciousCircumstances;MurderAlleged. #SubahSamachar