Mandi News: गुम्मा में पहाड़ी से चट्टान गिरने से महिला की मौत

कुल्लू से सिमसा मंदिर जा रहे थे दो बच्चों समेत 10 लोग पानी पीने के लिए उतरी महिला के सिर पर गिरी चट्टानदो वाहनों में सवार होकर मंदिर माथा टेकने जा रहा था परिवार संवाद न्यूज एजेंसी जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में शुक्रवार सुबह मानसून सीजन में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। शहर से करीब दस किलोमीटर दूर गुम्मा के समीप पहाड़ी से चट्टान गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि मौजूद तीन अन्य लोग हादसे में बाल-बाल बचे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मंडी-पठानकोट सड़क पर हुए हादसे में मौके पर मौजूद परिवार के सात अन्य सदस्य भी बिलख उठे। घायल महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन सिर में गहरी चोट आने से उन्हें बचाया न जा सका। कुल्लू जिले के सुल्तानपुर और हरिपुर से दो अलग-अलग वाहनों में सवार होकर कुल आठ लोग लडभड़ोल संतान दात्री मां सिमसा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इनमें एक वाहन में सवित शर्मा, नीलम, वर्निका (4), प्रांजली, शामेश्वरी शर्मा (47) पत्नी गोपाल कृष्ण निवासी सुल्तानपुर जिला कुल्लू सवार थीं। दूसरे वाहन में इसी परिवार के नजदीकी रिश्तेदारों में शामिल गोपाल कृष्ण, अनिल, वृंदा शर्मा, शुभांजलि और दिव्यांजलि (5) सवार थे। आगे चल रहे वाहन में मौजूद शामेश्वरी देवी गुम्मा में बह रहे प्राकृतिक जल को पीने के लिए उतरी थीं कि तभी गुम्मा की पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिरने से महिला के सिर पर गहरी चोट आने से खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ीं। परिजनों ने महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनीश चौधरी ने जोगिंद्रनगर के तहसीलदार रजत सेठी और कानूनगो सतीश शर्मा को स्थानीय अस्पताल भेजा। पुलिस की टीमें भी थाना प्रभारी सकीनी कपूर की अगुवाई में अस्पताल पहुंचीं। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय प्रशासन ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 16:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: गुम्मा में पहाड़ी से चट्टान गिरने से महिला की मौत #WomanDiesAfterRockFallsFromHillsideInGumma #SubahSamachar