Bahadurgarh: मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, लोहारहेड़ी गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा

बहादुरगढ़ में लोहारहेड़ी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला पत्नी अतर सिंह अपने घर में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक मकान की एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से निर्मला के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 09:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bahadurgarh: मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, लोहारहेड़ी गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा #CityStates #Jhajjar/bahadurgarh #LoharheriVillage #Bahadurgarh #SubahSamachar