UP: ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली महिला की जान, दो दिन बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाला था पूरा परिवार

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के श्याम नगर में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक 42 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह ने मृतका की पहचान श्याम नगर निवासी चाय विक्रेता बीनू शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा के रूप में की है। यह हादसा ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से हुआ। रजनी शर्मा रोज की तरह सुबह रेलवे कॉलोनी में गाय को रोटी देने गई थीं। वहां से लौटते समय ट्रांसफार्मर के पास सड़क पर जलभराव था। आशंका है कि ट्रांसफार्मर से करंट पानी में उतर गया था। जैसे ही रजनी वहां से गुजरीं, वह करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 15:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली महिला की जान, दो दिन बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाला था पूरा परिवार #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AligarhPolice #SubahSamachar