UP: सगाई के बाद प्रेमी ने बना ली दूरी, प्रेमिका ने युवक के ऊपर डाला तेजाब; महिला को तीन साल कारावास की सजा
आगरा में प्रेमी के ऊपर तेजाब डालने के आरोप में अदालत ने थाना हरीपर्वत क्षेत्र के आजाद नगर खंदारी निवासी आशमां को दोषी पाया। एडीजे-25 मदन मोहन ने 3 साल कारावास के साथ 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुना दी। थाना हरीपर्वत में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हेमशंकर के संबंध आरोपी महिला आशमां से थे। पीड़ित की सगाई होने पर उसने महिला से दूरी बना ली। अभियुक्ता उस पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाने लगी। इन्कार करने पर 27 जुलाई, 2024 को अभियुक्ता उसकी दुकान पर पहुंच गई। बात करने के बहाने से अपने पास बुलाया। बात करने के दौरान उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन की तरफ से हेम शंकर, उपनिरीक्षक अंकुर राठी, डाॅ. प्रभात सिंह, डाॅ. कुलदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह को गवाही के लिए अदालत में पेश किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:09 IST
UP: सगाई के बाद प्रेमी ने बना ली दूरी, प्रेमिका ने युवक के ऊपर डाला तेजाब; महिला को तीन साल कारावास की सजा #CityStates #Agra #AcidAttack #CourtNews #SubahSamachar
