Delhi NCR News: पराठे में नींद की गोलियां खिलाकर परिवार को बेहोश कर चोरी करने वाली महिला केयरटेकर गिरफ्तार

-पश्चिम विहार ईस्ट की घटना, मां-बेटी और नाती को बेहोश कर रुपये लेकर भागी-पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी महिला को बरेली यूपी से गिरफ्तार, 20 हजार रुपये बरामदअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। पश्चिम विहार इलाके में बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए रखी गई एक महिला केयरटेकर ने परिवार के सदस्यों को खाने में नींद की गोली दे दी। परिवार के सदस्यों के बेहोश होने पर आरोपी महिला घर से नकदी चुराकर भाग गई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी केयरटेकर को बरेली यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी की शाम पश्चिम विहार ईस्ट पुलिस स्टेशन को एक घर में चोरी की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बीजी ब्लॉक पश्चिम विहार पहुंची। शिकायतकर्ता शीतल ने बताया कि महिला केयरटेकर ने घर से 30 से 40 हजार रुपये की चोरी की है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले मेरे पति का निधन हो गया था और उसके बाद में वह अपनी मां अविता रामेकर और बेटी सिधु निगम के साथ पश्चिम विहार में ही रहती है। उनकी मां दस दिन पहले घर पर सीढि़यों से गिर गई। उनके पैर में फैक्चर हो गया था। उनके सेवा के लिए उन्होंने 25 फरवरी को निहाल विहार की एक एजेंसी एंजल नर्सिंग हेल्थ केयर सर्विसेज से एक महिला केयर टेकर सोनिया सिंह को रखा। 26 फरवरी को बेटी के स्कूल से आने के बाद आरोपी महिला ने 2.30 बजे परिवार के सदस्यों को पराठे और चाय बनाकर दी। जिसे खाते ही तीनों बेहोश हो गए। 4 बजे होश आया तो सोनिया घर से अपना सारा सामान लेकर जा चुकी थी। उसके बैग से 36 हजार रुपये गायब थी। मां ने एक दोस्त पारस को फोन कर बुलाया, जिसने सभी को बेसुध हालत में देखकर पुलिस फोन फोन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 20:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: पराठे में नींद की गोलियां खिलाकर परिवार को बेहोश कर चोरी करने वाली महिला केयरटेकर गिरफ्तार #WomanCaretakerArrestedForStealingAfterMakingFamilyUnconsciousByFeedingThemSleepingPillsInParathas #SubahSamachar