UP: जिस बाथरूम में पति की हत्या कर दफनाई लाश, इसलिए वहां रोज नहाती थी पत्नी; जेठ को बताया खौफनाक सच
आगरा के थाना सिकंदरा के दहतोरा में पत्नी ने बेरहमी से पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में दफना दिया। इतना ही नहीं मिस्त्री को बुलाकर फर्श बनवा दिया। पुलिस के अनुसार रूबी ने पति की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की पूरी तैयारी की थी। जिस बाथरूम में पति को गाढ़ दिया था। उसमें ही रोजाना नहाती भी थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुरेंद्र नींद की गोलियां खाता था। रूबी ने 18 मई को उसको खीर में मिलाकर नींद की 16 से 20 गोलियां दी थीं। उसकी माैत हो गई। वह उसे खींचकर बाथरूम में ले गई। बाथरूम में इंडियन सीट लगी थी। वह ऊपर थी। फर्श नीचे था। इस पर शव को फर्श को थोड़ा और खोदकर डाल दिया। बाद में मिट्टी और गिट्टी मंगवाई थीं। इससे शव को दफना दिया। इसके बाद उस पर पक्का फर्श कर दिया। वह पति की हत्या के बाद जितने दिन घर में रही, जिस बाथरूम में शव दफनाया, उसी में नहाती भी थी। पड़ोस के लोग जब भी पति के बारे में पूछते थे, परेशान होने का नाटक करती थी। पूछने पर रोने भी लगती थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 22:21 IST
UP: जिस बाथरूम में पति की हत्या कर दफनाई लाश, इसलिए वहां रोज नहाती थी पत्नी; जेठ को बताया खौफनाक सच #CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Kasganj #Mainpuri #UttarPradesh #HusbandMurder #BathroomBurial #Ruby #SubahSamachar
