पीएम के सहयोग से राज्य में विकास को नई गति मिली : बहुगुणा

मंत्री ने किया जिला स्तरीय सेवा पखवाड़े का शुभारंभउत्तरकाशी। सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प के साथ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार से जिला स्तरीय सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियां एवं स्टॉलों का मंत्री ने निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के कारण राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत और खिलाड़ियों को चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण, 113 करोड़ रुपये की लागत से आस्था पथ व एक अरब रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं पर कार्य जारी है। कार्यक्रम में किसानों, मत्स्य पालकों और महिला लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए जबकि समाज कल्याण विभाग ने 19 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य, पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार, रणबीर सिंह महंत आदि मौजूद थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पीएम के सहयोग से राज्य में विकास को नई गति मिली : बहुगुणा #WithTheCooperationOfThePrimeMinister #DevelopmentInTheStateGotANewImpetus:Bahuguna #SubahSamachar