समझदारी और त्वरित कार्रवाई से नियंत्रित हो सकती है आग : शिव कुमार

दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में आग से बचाव एवं नियंत्रण को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे जबकि विशेषज्ञ के तौर पर शिव कुमार ने प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञ शिव कुमार ने विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और एमडीएम कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घबराहट के बजाय समझदारी और त्वरित कार्रवाई से शुरुआती स्तर पर ही आग पर काबू पाया जा सकता है। इस दौरान अग्निशमन यंत्र के सही उपयोग का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




समझदारी और त्वरित कार्रवाई से नियंत्रित हो सकती है आग : शिव कुमार #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar