Agra News: कीमत थमी तो सहालग में जेवरों की चमक लाैटी

आगरा। पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव पर अब विराम लगता दिख रहा है। भाव में आए इस ठहराव से सहालग में जेवरों की चमक लौट रही है। ग्राहकों ने बाजारों का रुख किया है जिससे किनारी बाजार और नमक की मंडी समेत सराफा कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली है। भाव स्थिर होने से प्रमुख सराफा बाजारों में ग्राहकों की उम्मीद जागी है। शनिवार को बाजार में चांदी हाजिर का भाव 2.70 लाख रुपये प्रति किलो पर टिका रहा, वहीं 24 कैरेट सोना 1.51 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर स्थिर रहा। पिछले आठ दिनों से कीमतों में आई इस स्थिरता ने उन ग्राहकों को राहत दी है जो भाव गिरने के इंतजार में खरीदारी टाले हुए थे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार आभूषणों के चलन में बदलाव देखा जा रहा है। सराफा कारोबारी नितिन अग्रवाल बताते हैं कि सोने के जेवर बनवाने के लिए ग्राहक आ रहे हैं। लोग एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। वहीं, चांदी के आभूषणों में भारी पायलों का क्रेज फिर से लौट रहा है। बाजार में 100 से 150 ग्राम वजनी भारी पायलों के साथ-साथ 15 से 35 ग्राम की हल्की पायलों की भी खासी मांग है।सहालग के ऑर्डर से कारोबारियों को मिलीं राहतफुलट्टी, सेब का बाजार और चौबे जी का फाटक जैसे इलाकों में हलचल बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। सराफा कारोबारी तरुन अग्रवाल ने कहा कि सहालग के ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। भाव स्थिर होने से निवेश और व्यक्तिगत उपयोग, दोनों ही उद्देश्यों से खरीदारी में इजाफा हुआ है। जब भाव हर दिन नहीं बदलते, तो खरीदार बिना किसी डर के बड़े ऑर्डर बुक कराते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: कीमत थमी तो सहालग में जेवरों की चमक लाैटी #WithPricesStabilizing #TheSparkleOfJewelryReturnedDuringTheWeddingSeason. #SubahSamachar