खतरे में जान: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में बेड के ऊपर से गुजर रहे तार, फायर अलार्म सिस्टम बंद

वाराणसी जिले के सरकारी अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। यहां अग्निशमन यंत्र तो लगाए गए हैं, लेकिन आपात स्थिति में ये कितने कारगर होंगे, यह सवाल बना हुआ है। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लगने और मरीजों की मौत की घटना के बाद अमर उजाला की पड़ताल में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में कई गंभीर खामियां सामने आईं। अस्पताल में फायर अलार्म सिस्टम बंद मिला, जबकि पीडियाट्रिक आईसीयू में कुछ अग्निशमन यंत्रों की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है। कई वार्डों में मरीजों के बेड के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं, जिससे करंट और शॉर्ट सर्किट का खतरा बना हुआ है। वहीं, रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में फायर अलार्म सिस्टम दीवार से लटकता मिला। गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले वर्ष बीएचयू अस्पताल में आग लगी थी। इसके अलावा अप्रैल 2025 में मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में भी भीषण आग लग चुकी है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन पर्याप्त गंभीर नहीं दिख रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर की पड़ताल में मंडलीय अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड, कार्डियक वार्ड, सर्जरी वार्ड और प्राइवेट वार्ड में कई स्थानों पर खुले तार दिखाई दिए। फायर अलार्म सिस्टम का स्विच भी बंद मिला। ऐसी स्थिति में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगने पर समय रहते सूचना मिलना मुश्किल हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 12:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खतरे में जान: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में बेड के ऊपर से गुजर रहे तार, फायर अलार्म सिस्टम बंद #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar