Yamuna Nagar News: वालीबॉल व क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को किया सम्मानित
रादौर। शहर के जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंट्रा मुकंद वालीबॉल टूर्नामेंट एवं इंट्रा मुकुंद क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दोनों ही टूर्नामेंटों में जेएमआईटी की टीमें विजयी रहीं। क्रिकेट टीम के कप्तान मिलन कंबोज व वालीबॉल टीम के कप्तान आयुष को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने टीमों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी कठिन परिश्रम, समर्पण व टीम भावना ने न केवल यह खिताब जीता, बल्कि जेएमआईटी का गौरव बढ़ाया है। विशेष रूप से क्रिकेट टीम के पिछले चार वर्षों के लगातार प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई। खेल के माध्यम से आपने अनुशासन और नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में खेल प्रभारी डॉ. यूपी सिंह, डॉ. पूजा शर्मा व खेल प्रशिक्षक डॉ. गुलशन कांबोज उपस्थित रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:46 IST
Yamuna Nagar News: वालीबॉल व क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को किया सम्मानित #WinnersOfVolleyballAndCricketTournamentsHonored #SubahSamachar
