Rohtak News: हिंदी व विज्ञान प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

रोहतक। मॉडल स्कूल कलानौर में राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना, जिला फतेहाबाद की ओर से गत वर्ष 2025-26 में आयोजित हिंदी व्याकरण एवं विज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा तीसरी से दसवीं तक के 123 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं रचनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।समारोह में विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 4 ट्रॉफियां, 2 मेडल और 25 विजेता पुरस्कार वितरित किए गए। वहीं हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता में 7 ट्रॉफियां, 4 मेडल एवं 13 विजेता पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य आशिता भांबरी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर े उपायुक्त सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: हिंदी व विज्ञान प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित #WinnersOfHindiAndScienceCompetitionsHonored #SubahSamachar