Kullu News: बजौरा में निबंध स्पर्धा के विजेता नवाजे

कुल्लू। एनएचपीसी चरण-दो पावर स्टेशन के सत्यनिष्ठा क्लब ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा में सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर निबंध प्रतियोगिता और पंफ्लेट प्रदर्शन का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा। वहीं, प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पावर स्टेशन के सतर्कता अधिकारी निर्मल चंद ने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी और सत्यनिष्ठा अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एनएचपीसी प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों, समन्वयक टीम और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपप्रधानाचार्य कश्मीर सिंह ठाकुर और शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2026, 16:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: बजौरा में निबंध स्पर्धा के विजेता नवाजे #WinnersOfEssayCompetitionInBajauraFelicitated #SubahSamachar