Shutdown vs Restart: आपकी एक गलती बिगाड़ सकती है PC की परफॉरमेंस, जानें कब कौन सा बटन दबाना है सहीShutdown vs
विंडोज कंप्यूटर में मिलने वाले शटडाउन और रीस्टार्ट ऑप्शन दिखने में भले ही एक जैसे लगें, लेकिन विंडोज 8 और उसके बाद के वर्जन में इनके काम करने का तरीका पूरी तरह अलग है। शटडाउन फास्ट स्टार्टअप फीचर की वजह से सिस्टम को आंशिक रूप से सेव रखता है, जबकि रीस्टार्ट सिस्टम को पूरी तरह बंद करके क्लीन स्टार्ट देता है। सही समय पर सही ऑप्शन चुनना सिस्टम की परफॉर्मेंस और एरर फिक्सिंग के लिए बेहद जरूरी है। विंडोज में शटडाउन क्या होता है विंडोज 8 के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने फास्ट स्टार्टअप नाम का फीचर जोड़ा। लोगों को लगता है शटडाउन करते ही सभी एप्स और फाइल्स बंद हो जाती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता। दरअसल र्केनल की स्थित हार्ड डिस्क में सेव हो जाती है। फिर अगली बार पीसी ऑन करने पर सिस्टम तेजी से बूट होता है। यही वजह है कि शटडाउन के बाद भी कई बार सिस्टम की पुरानी समस्याएं बनी रहती हैं। रीस्टार्ट करने पर क्या होता है रीस्टार्ट ऑप्शन सिस्टम को पूरी तरह से बंद और दोबारा शुरू करता है। हालांकि इसके कई फायदे भी हैं। जैसे विंडोज र्केनल समेत सभी प्रोसेस बंद हो जाती है। जिससे सिस्टम को क्लीन बोट मिल जाता है। इससे सॉफ्टवेयर गड़बड़ी और सिस्टम एरर ठीक होने की संभावना भी ज्यादा हो जाती है। लेकिन इसमें बूट होने में शटडाउन से थोड़ा ज्यादा समय लगता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 00:11 IST
Shutdown vs Restart: आपकी एक गलती बिगाड़ सकती है PC की परफॉरमेंस, जानें कब कौन सा बटन दबाना है सहीShutdown vs #TechTipsInHindi #National #Windows11 #ShutdownVsRestart #PcGuide #SubahSamachar
