PAK vs BAN: 'अब क्या ICC ट्रॉफी चुराओगे?', बांग्लादेश से सीरीज हारने पर इस पाकिस्तानी ने मोहसिन नकवी को लताड़ा
पाकिस्तान को बांग्लादेश दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार मिली है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट की खूब आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के विश्वकप विजेता क्रिकेटर कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर ही निशाना साधा है और कहा है कि क्या अब हम आईसीसी ट्रॉफी भी चुराएंगे। अकमल का यह बयान नकवी पर तंज था, क्योंकि नकवी भारत के एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों द्वारा उनके हाथ से ट्रॉफी लेने से मना करने पर ट्रॉफी लेकर भाग गए थे। एशिया कप की ट्रॉफी अब तक भारतीय टीम को नहीं मिली है और अभी तक नकवी के ऑफिस में है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 10:13 IST
PAK vs BAN: 'अब क्या ICC ट्रॉफी चुराओगे?', बांग्लादेश से सीरीज हारने पर इस पाकिस्तानी ने मोहसिन नकवी को लताड़ा #CricketNews #Cricket #International #PakistanVsBangladeshOdiSeries2026 #MohsinNaqviCriticism #PakistanCricketControversy #BangladeshDefeatPakistanSeries #PakistanCricketBoardReaction #FormerPakistanCricketerSlamsMohsinNaqvi #PakVsBanSeriesReaction #PcbChairmanCriticism #PakistanCricketDebate #CricketNewsPakistanBangladesh #SubahSamachar
