क्षेत्र के विकास में करेंगे हरसंभव सहयोग : भवानी
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वतराहन पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान तमन्ना धीमान के घर पहुंचकर फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास पर चर्चा कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।विधायक पठानिया ने कहा कि तमन्ना धीमान ने बीडीसी सदस्य के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास में सराहनीय योगदान दिया है। उन्होंने जोर दिया कि जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। विधायक ने आश्वासन दिया कि पंचायत के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए उनका मार्गदर्शन और सहयोग सदैव बना रहेगा। इस अवसर पर पंचायत की समस्याओं और भविष्य की कल्याणकारी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 19:36 IST
क्षेत्र के विकास में करेंगे हरसंभव सहयोग : भवानी #KangraNews #TodayKangraNwes #KangraHindiNews #SubahSamachar
