Explainer: क्या होते हैं आग के बादल, जिनकी वजह से दहल रहे यूरोप के जंगल; ये कितने घातक, फैला चुके कितनी तबाही?

जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए घातक साबित हो रहा है। पहले अमेरिका-कनाडा और अब यूरोप के कुछ देशों में जंगलों की आग ने आम जनजवीन को गहराई से प्रभावित किया है। आलम यह है कि दक्षिण-पश्चिम यूरोप में चार लाख से ज्यादा लोगों को खतरे वाली जगहों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जंगलों की इस आग से न सिर्फ बड़े हिस्से में संपत्तियों, बल्कि जानवरों और मवेशियों की जान जाने का बड़ा खतरा पैदा हो रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले हफ्ते शुरू हुई इस जंगल की आग का भड़कना अब खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। वैज्ञानिकों ने इसकी वजह 'आग के बादलों' को बताया है, जिसे अंग्रेजी में 'पायरोक्यूमुलोनिम्बस' भी कहा जाता है। इनकी वजह से फ्रांस और स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बताया जाता है कि पहले जलवायु परिवर्तन से जुड़ी यह घटना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में ही देखी जाती थी। हालांकि, अब यूरोप में इसका दिखना विशेषज्ञों के लिए डराने वाला है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 01:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: क्या होते हैं आग के बादल, जिनकी वजह से दहल रहे यूरोप के जंगल; ये कितने घातक, फैला चुके कितनी तबाही? #World #International #WildfiresInEurope #EuropeWildfires #FranceWildfire #SpainWildfire #France #Spain #WildfireAffected #FireClouds #ClimateChange #Pyrocumulonimbus #SubahSamachar