यूपी में एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला; मेरठ कांड की कहानी
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा ने हार्ट अटैक से मौत की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने 29 सितंबर को मुजफ्फरनगर ले जाकर शव दफना दिया। शव दफनाने के दौरान तालिब की गर्दन आदि पर चोट के निशान देखे। इसके चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने इलमा पर दबाव बनाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 09:58 IST
यूपी में एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला; मेरठ कांड की कहानी #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar
