'अब युवी की तो छुट्टी'; युवराज पर क्यों फूटा वाइफ हेजल कीच का गुस्सा? वीडियो शेयर कर कहा- 'बहुत हो गया यार'
भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हेजल कीच ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह से शादी रचाई है। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच खूब पसंद की जाती है। हेजल शादी के बाद स्क्रीन पर तो कम ही नजर आती हैं, मगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वे खूब लाइमलाइट में रहती हैं। आज शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पति युवराज पर नाराज होते देखा जा सकता है। युवराज सिंह पर क्यों नाराज हुईं हेजल कीच हेजल कीच ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर गुस्से के भाव हैं। वे पति युवराज सिंह के लिए कहती दिख रही हैं, 'बहुत हो गया यार, अब युवी की तो छुट्टी'। हेजल इस बात पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं कि युवराज हर जगह उनके आगे-पीछे नजर आ जाते हैं। हालांकि, हेजल यह सब मजाकिया अंदाज में कहती दिख रही हैं। View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 30, 2026, 20:29 IST
'अब युवी की तो छुट्टी'; युवराज पर क्यों फूटा वाइफ हेजल कीच का गुस्सा? वीडियो शेयर कर कहा- 'बहुत हो गया यार' #Bollywood #Entertainment #National #HazelKeech #HazelKeechVideo #HazelKeechGotAngryOnHusbandYuvrajSingh #YuvrajSingh #HazelKeechFunnyVideo #हेजलकीच #युवराजसिंह #SubahSamachar
