Gurugram News: कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर मारा था पत्नी और बच्चों को
पुलिस ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर किया गिरफ्तार, वारदात से पहले दंपती के बीच हुआ था विवाद संवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। वजीरपुर गांव में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति को अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुरादाबाद के बिलारी गांव निवासी मोहम्मद नाजिम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बीते चार-पांच महीने से वजीरपुर गांव में किराये पर रह रहा था। उसका पत्नी के साथ विवाद रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच में विवाद हुआ था। विवाद के बाद आरोपी नाजिम ने कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर पत्नी और तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी नशे का आदि है और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 16:14 IST
Gurugram News: कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर मारा था पत्नी और बच्चों को #WifeAndChildrenWereKilledByMixingPesticideInColdDrink #SubahSamachar
