WI vs NEP Live Score: 17 पर नेपाल के 2 विकेट गिरे, कुशल के बाद रोहित पौडेल भी आउट, मुंबई में वेस्टइंडीज से मैच
टी20 विश्वकप 2026 के 25वें मैच में वेस्टइंडीज का मुकाबला नेपाल से जारी है। ग्रुप-सी का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने चार ओवर में दो विकेट गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। फिलहाल आसिफ शेख और दीपेंद्र सिंह ऐरी क्रीज पर हैं। नेपाल को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। अकील हुसैन ने कुशल भुर्तेल को आउट किया। वह एक रन बना सके। इसके बाद मैथ्यू फोर्डे ने कप्तान रोहित पौडेल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रोहित पांच रन बना सके। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज:ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोनहेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। नेपाल:कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेन्द्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:24 IST
WI vs NEP Live Score: 17 पर नेपाल के 2 विकेट गिरे, कुशल के बाद रोहित पौडेल भी आउट, मुंबई में वेस्टइंडीज से मैच #CricketNews #Cricket #International #T20WorldCup2026 #T20WorldCup #SubahSamachar
