एक्सप्लेनर: गोल-अंडाकार या टेढ़े-मेढ़े, क्रिकेट के मैदान अलग-अलग आकार के क्यों होते? उदाहरण के साथ जानें वजह

अगर आप फुटबॉल देखते हैं तो ज्यादातर स्टेडियम में मैदान का मूल आकार एक जैसा नजर आता है। टेनिस में तो कोर्ट के आयाम बिल्कुल तय होते हैं, लेकिन क्रिकेट में तस्वीर अलग है। कहीं मैदान लगभग गोल दिखता है, कहीं अंडाकार, कहीं एक तरफ लंबी बाउंड्री तो दूसरी तरफ काफी छोटी। यही वजह है कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG), ईडन पार्क, लॉर्ड्स और भारत के बड़े स्टेडियम देखने में एक-दूसरे से काफी अलग लग सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि क्रिकेट में पिच और पूरे मैदान के लिए एक जैसे आयाम तय नहीं किए गए हैं। पिच की लंबाई 22 गज यानी 20.12 मीटर होती है, लेकिन उसके चारों तरफ का आउटफील्ड किसी एक तय आकार का होना जरूरी नहीं है। हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि क्रिकेट के मैदान की बाउंड्री पूरी तरह मनमानी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए आईसीसीने बाउंड्री को लेकर स्पष्ट सीमाएं तय कर रखी हैं। कौन सा मैदान क्यों अलग है मैदान खासियत मैदान का आकार अलग क्यों है मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड बहुत बड़ा और अंडाकार क्रिकेट के साथ ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल जैसे खेलों के लिए भी विकसित हुआ ईडन पार्क, ऑकलैंड अपेक्षाकृत छोटा/संकरा जमीन और दूसरे खेलों की जरूरतों के कारण इसकी आउटफील्ड अलग है लॉर्ड्स, लंदन ढलानदार आउटफील्ड, चौकोर पुराने मैदान और प्राकृतिक भू-आकृति का असर सेंट जॉर्ज पार्क, पोर्ट एलिजाबेथ असामान्य बाउंड्रीज आसपास की सड़क और शहरी ढांचे ने जगह सीमित की चिन्नास्वामी स्टेडियम, बंगलूरू छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है शहर के बीच स्थित मैदान और उपलब्ध जमीन की सीमा होल्कर स्टेडियम, इंदौर अपेक्षाकृत छोटी स्क्वायर बाउंड्री मैदान की कॉम्पैक्ट संरचना

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 04, 2026, 22:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एक्सप्लेनर: गोल-अंडाकार या टेढ़े-मेढ़े, क्रिकेट के मैदान अलग-अलग आकार के क्यों होते? उदाहरण के साथ जानें वजह #CricketNews #Cricket #International #CricketGrounds #CricketStadium #CricketRules #IccBoundaryRules #MccLawsOfCricket #EdenPark #Mcg #SubahSamachar