Muzaffarnagar News: जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होए सिद्धि साखी गौरीसा

जगदीश मंडप में विराट धाम सरकार के तत्वावधान में कलश स्थापना के साथ हनुमान कथा का शुभारंभमाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। विराट धाम सरकार के तत्वावधान में अर्थ लिंग फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप गेट नं. 1 में हनुमान जी की भव्य कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर भारत गौरव सम्मान से विभूषित कथा वाचक डॉ. भृगुमणि महाराज, आचार्य विभाकर त्रिपाठी, उदित मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कराई। नवग्रहों एवं देवताओं का आवाहन कर वेदी पूजन संपन्न हुआ।कथा के दौरान डॉ. भृगुमणि ने शिव तांडव स्त्रोत का पाठ कराया। गुरु पूजा के उपरांत माता-पिता को प्रणाम करने की महत्ता बताते हुए हनुमान चालीसा का भावपूर्ण व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होए सिद्धि साखी गौरीसा। यह केवल चौपाई नहीं बल्कि जीवन का सिद्ध मंत्र है। उन्होंने प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब गोस्वामी तुलसीदास को अकबर ने कारागार में डाला, तब उन्होंने हनुमान चालीसा की रचना की। इसके प्रभाव से वानर सेना वहां पहुंच गई और अकबर को तुलसीदास जी को मुक्त करना पड़ा।कथा व्यास ने अंजनी पुत्र पवन सुत हनुमान के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीरामचंद्र कृपालु भजमन के माध्यम से भगवान श्रीराम की यश, कीर्ति का गुणगान किया गया। अहिल्या उद्धार की कथा भी श्रद्धालुओं को सुनाई गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप रवि झा, धीरज धारीवान, अमित कक्कड़ रहे। आयोजन में कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, उप सचिव प्रशांत जैन, कार्यक्रम संयोजक शुभम कक्कड़, मोहनलाल गर्ग, अभय श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव, अमित गोयल , लोकेश अग्रवाल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 20:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Muzaffarnagar News: जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होए सिद्धि साखी गौरीसा #WhoeverReadsHanumanChalisa #AttainsSuccess #SaysGaurisa #SubahSamachar