कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी

अगले साल की शुरुआत में अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल अभी से गर्म है। इस बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अजय राय को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर अब आराधना मिश्र उर्फ मोना को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा है। इस बड़े बदलाव को कांग्रेस की विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर आराधना मिश्र 'मोना' कौन हैं उनकी सियासी पहचान क्या है निजी जीवन में आराधना के बारे में क्या-क्या सार्वजनिक है क्यों पार्टी उत्तर प्रदेश में उन्हें आगे कर चुनाव की तरफ कदम बढ़ा रही है आइये जानते हैं पहले जानें- कौन हैं आराधना मिश्रा आराधना मिश्रा 'मोना' की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी प्रतिष्ठित रही है। उनके पिता प्रमोद तिवारी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं, जो कि मौजूदा समय में राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्षहैं। वे उत्तर प्रदेश की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार 9 बार विधायक रहे हैं और एक ही पार्टी व निशान से लगातार जीतने का उनका रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। खुद आराधना भी शुरुआती समय से ही सामाजिक कार्यों और इसके बाद राजनीति में सक्रिय रहीं। वे इलाहबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक तक की पढ़ाई कर चुकी हैं और इसके साथ ही लंबे समय तक एनजीओ से जुड़े कार्य भी संभाल चुकी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 02, 2026, 21:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी #IndiaNews #National #AradhanaMishraMona #Congress #UttarPradesh #SubahSamachar