Noida News: व्हाइट वॉल्व्स-11 ने नोएडा क्लब को हराया

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन लीग सीजन-14 के लीग मैच में व्हाइट वॉल्व्स-11 ने नोएडा क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा क्लब ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। दयाशंकर गुप्ता ने 71 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट वॉल्व्स-11 की टीम ने तीन विकेट पर 197 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। विशु ने 70 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: व्हाइट वॉल्व्स-11 ने नोएडा क्लब को हराया #WhiteWolves-XIDefeatedNoidaClub #SubahSamachar