Meerut News: पत्तियों के मुरझाने के लिए कौन सा हार्माेन उत्तरदायी है

यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा पूछे गए आसान सवाल, हापुड़ में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ामेरठ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा बुधवार को सुबह की पाली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पेपर में कई सामान्य और आसान सवाल भी पूछे गए जबकि कुुछ सवालों के जवाब देने में परीक्षार्थी चकराए।70 अंकों के पेपर में परीक्षा दो खंडों में विभाजित थी। बहुविकल्पीय प्रश्नों में कौन सा पौधों में तनाव की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोष्ठीय हृदय किसमें पाया जाता है।आहार नाल का सबसे लंबा भाग कौन सा होता है। जैसे महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए। वर्णनात्मक खंड में बड़े प्रश्न रहे। इसमें हाइपरमेट्रोपिया की परिभाषा, कारण और संशोधन की विधि को चित्र सहित समझाने का प्रश्न भी पूछा गया। छात्रों ने बताया कि पेपर संतुलित था। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।सुबह की पाली में क्षेत्रीय कार्यालय के अंतगर्त 7,956 छात्रों ने विज्ञान विषय की परीक्षा छोड़ दी। हापुड़ के श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। प्रथम पाली के दौरान एक छात्र के स्थान पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा था। जिसे पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 17:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: पत्तियों के मुरझाने के लिए कौन सा हार्माेन उत्तरदायी है #WhichHormoneIsResponsibleForWiltingOfLeaves #SubahSamachar